{"_id":"670985027a087e972a0c37d4","slug":"attempt-to-snatch-the-bag-from-the-auditor-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-135169-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑडिटर से बैग छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑडिटर से बैग छीनने का प्रयास
Sat, 12 Oct 2024 01:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मां दुर्गा की शोभायात्रा के दौरान समिति के ऑडिटर को अपाचे सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने गले में लटका हुआ चंदे का बैग और गले में पहनी हुई सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी है।
शुक्रवार को मां दुर्गा की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान संतोषी माता के मंदिर पर 56 भोग तैयार होता है। साथ ही काली अखाड़े का भी आयोजन होता है।
समिति के ऑडिटर अंकित दुबे निवासी गुड़ मंडी शिकोहाबाद ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह शाम को छह बजे करीब चीनी गोदाम के पास मौजूद थे। तभी काले रंग की अपाचे एवं एक अन्य बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अंकित के साथ मारपीट कर गले में लटका हुआ चंदे का बैग छीनने का प्रयास किया। इस बीच अंकित के गले में पहनी हुई सोने की चेन भी टूटकर गिर गई। अचानक हुए हमले से अंकित समेत अन्य लोग भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
भीड़ ने दौड़कर बदमाशों का पीछा किया तो खुद को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। भीड़ ने बदमाशों की अपाचे बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच-पड़ताल की है। पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि इस घटना में लूटपाट नहीं हुई है। कुछ शराबी युवकों ने आकर मारपीट की है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।