फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   attack on team

जलमूल्य वसूली के दौरान जलकल टीम से अभद्रता

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
attack on team
फिरोजाबाद। जलमूल्य की वसूली के लिए उर्दूनगर पहुंची जलकल विभाग की टीम के साथ एक बकाएदार ने अभद्रता कर दी गई। टीम के साथ मौजूद प्रवर्तन दल ने युवक को पकड़ कर रामगढ़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जलकल विभाग की टीम जलमूल्य की वसूली के लिए डोर-टू-डोर अभियान चला रही है।
विज्ञापन

रविवार को टीम ने प्रवर्तन दल की टीम के साथ जलमूल्य की वसूली के लिए जैननगर, सैलई और उर्दूनगर में अभियान चलाया। इस दौरान 78 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया। टीम उर्दूनगर निवासी शाहिद के घर पहुंची। शाहिद पर जलकल विभाग का 8700 रुपये बकाया है।
विज्ञापन

टीम ने उससे जलमूल्य जमा करने के लिए कहा गया तो शाहिद ने अभद्रता कर दी। इस बीच प्रवर्तन दल की टीम ने शाहिद को समझाने का प्रयास किया। वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्रवर्तन दल की टीम ने शाहिद को पकड़ लिया और उसे गाड़ी में बैठाकर थाना रामगढ़ ले आई। शाहिद को पुलिस के सुपुर्द करने के साथ ही उसके खिलाफ तहरीर दी है। 11 लोगों के कनेक्शन काटने के साथ ही 19 लोगों को जलमूल्य अदा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed