फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Atm are not in working

त्योहार पर एटीएम दे गए धोखा, कैश की रही किल्ल

Tue, 08 Oct 2019 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Atm are not in working
बैंको के तीन दिन की छुट्टी के दौरान खाली पडे़ एटीएम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। त्योहार के सीजन में बैंकों की लगातार छुट्टी रहने से बाजार पर भी काफी फर्क पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर लोग खरीदारी करने का मन बना चुके थे। किंतु बैंकों के अवकाश के कारण एटीएम भी धोखा दे गए। उपभोक्ताओं को कैश निकाने के लिए इधर से उधर भटकना पड़ा। शहर के कुछ ही एटीएम पैसे निकाल रहे थे। अधिकांश एटीएम खाली पड़े रहे।
विज्ञापन

रामनवमी एवं दशहरा की लगातार छु्ट्टी पड़ी तो लोगों ने त्योहार की खरीदारी करना शुरू कर दिया। बाहर नौकरी कर रहे लोग लंबी छुट्टियों में अपने घर आ गए थे। मगर कैश की किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा। लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहने से कैश की किल्लत हुई। क्योंकि अधिकांश लोग कैश निकालने के लिए एटीएम के भरोसे रहते हैं। जब कैश निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचे तो खजाना खाली रहने के कारण लौटना पड़ा। शहर के दो, चार एटीएम को छोड़ दें तो अधिकांश एटीएम खाली पड़े रहे। ओरियंटल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सुहागनगर में लगे अधिकांश एटीएम खाली रहे। तंगहाली के बीच लोगों को बिना कैश के दिन गुजारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed