फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Atal Vihari Vajpayee's statue will be installed in Atal Park, inaugurated today

अटल पार्क में लगेगी अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा, लोकार्पण आज

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Atal Vihari Vajpayee's statue will be installed in Atal Park, inaugurated today
अटल पार्क में लगेगी अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा, लोकार्पण आज
विज्ञापन

फिरोजाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला अस्पताल परिसर स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई। इस प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे।
जिला अस्पताल परिसर में अमृत योजना के तहत डेढ़ साल में 1.76 करोड़ की लागत से अटल पार्क तैयार किया गया। पार्क के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची दो टन की अष्टधातु की प्रतिमा बृहस्पतिवार देर रात फिरोजाबाद लाई गई और स्थापित कराया गया। शुक्रवार को मेयर नूतन राठौर ने अटल पार्क का निरीक्षण करने के साथ ही पौधरोपण किया। वहीं प्रतिमा के आने के दौरान सुबह पांच बजे सदर विधायक मनीष असीजा पहुंचे। विधायक ने बताया कि पार्क का लोकार्पण कें
विज्ञापन

द्रीय राज्यमंत्री व संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल सुबह 10 बजे करेंगे। मेयर नूतन राठौर ने कहा कि पार्क निर्माण के प्रस्ताव को 29 दिसंबर 2020 को कार्यकारिणी और बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
मेयर नूतन राठौर ने प्रतिमा लोकार्पण से पहले पार्क का निरीक्षण किया। पार्क में फव्वारे व पेड़ पौधों को देखा। इस दौरान अजय गुप्ता, विजय शर्मा, उदय ठाकुर, प्रशांत माहेश्वरी मौजूद रहे।

लोगों ने ली सेल्फी
अटल बिहारी वाजपेयी की आकर्षक प्रतिमा आने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शहर के लोग व अस्पताल आने वाले लोगों ने प्रतिमा के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed