{"_id":"571126624f1c1b7e124a6b70","slug":"at-the-intersection-for-traffic-directions-given-by-ssp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए एसएसपी ने दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को किया चेक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर टूंडला पहुंचकर सुुुभाष चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे व यातायात व्यवस्था को चेक किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताते चलें कि टूंडला सुभाष चौराहे पर करीब एक वर्ष पूर्व लगाए गए सीसीटीवी कैमरे लगने के कुछ समय बाद ही खराब हो गए थे। सुभाष चौराहे पर यातायात व्यवस्था चरमराई हुई थी। पिछले इस समस्या से एसएसपी को अवगत कराया था। एसएसएपी ने इसे गंभीरता से लिया और खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को सही कराते हुए पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया। इसके साथ ही टूंडला की यातायात व्यवस्था को सही कराने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार दोपहर एसएसपी ने सुभाष चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एटारोड, फीरोजाबाद रोड और स्टेशन रोड पर जाम न लगने देने के दिशा निर्देश दिए। एटा से आगरा और आगरा से एटा जाने वाली बसों को बस स्टैंड से होकर निकाले जाने के निर्देश दिए। ट्रिपल राइडिंग करने वालों के विरुद्ध अभियान शुरू करने के आदेश दिए।