फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Assigning work smarter with personality development

व्यक्तित्व विकास के साथ बताए कार्य के स्मार्ट तरीके

Tue, 24 Nov 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 24 Nov 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Assigning work smarter with personality development
सदर तहसील के कार्यों को स्मार्ट तरीके से समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के लिए मंगलवार को पीएमसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने तहसील के अफसरों और कर्मियों को व्यक्तित्व विकास के साथ कार्य के स्मार्ट तरीके भी बताए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील को आईएसओ का दर्जा दिलाने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सदर तहसील में आईएसओ द्वारा अधिकृत गुड़गांव की कंपनी पीएमसी द्वारा तहसील के सभी पटलों का सर्वे करने के साथ कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास और कार्य को स्मार्ट तरीके से पूरा करने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार पंडित ने तहसील कर्मियों को स्मार्ट की परिभाषा बताई। प्रशिक्षण के साथ अभिलेखों का रखरखाव, प्रदर्शन में सुधार करने और अपना व्यक्तित्व विकास करने की बात कही गई। दो चरण में प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक प्रशिक्षण चला। प्रशिक्षण में एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, तहसीलदार जीत सिंह रॉय, नायाब तहसीलदार केएम दीक्षित, रजिस्ट्रार कानूनगो विनोद कुमार सहित सभी लेखपाल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स--
एक माह बाद होगी अफसरों-कर्मचारियों की ग्रेडिंग
तहसील के कार्यों को स्मार्ट बनाने के लिए दिए गए प्रशिक्षण के बाद कार्य में कितना सुधार हुआ, इसके लिए एक बार पुन: अफसरों से लेकर सभी कर्मचारियों के कार्य की ग्रेडिंग की जाएगी। यह ग्रेडिंग रिपोर्ट डीएम विजय किरन आनंद को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम संसाधन में अधिक उत्पादन के तरीके भी बताए
तहसील अधिकारी, कर्मचारियों के साथ पीएमसी कंपनी के प्रतिनिधियों ने शहर के उद्यमियों को भी बुलाया। इसमें उन्होंने कम संसाधनों में कैसे अधिक उत्पादन किया जाए? के तरीके बताए। उन्होंने सरकार द्वारा उद्योग को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। हालांकि तहसील में करीब दो दर्जन ही उद्यमी प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचे। तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने बताया कि उद्यमियों का प्रशिक्षण दिसंबर माह में अलग से पालीवाल हॉल में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed