फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Assembly elections came to an arsenal of weapons

विधानसभा चुनाव के लिए आई हथियारों की खेप

Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections came to an arsenal of weapons
पु‌ल‌िस की ‌‌गिरफ्त में तस्‍कर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे फीराेजाबाद
 विधानसभा चुनाव के लिए हथियारों की खेप लेकर फीरोजाबाद पहुंचे बबलू शर्मा उर्फ सुनील शर्मा उर्फ जावेद निवासी मोहल्ला गुड़ीगुड़ा का नाका कंपू, थाना माधौगंज, ग्वालियर और एहसान अली उर्फ बब्बू निवासी मुल्ला पाड़ा भुजपुरा कोतवाली नगर अलीगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और पिस्टलों के साथ हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए है।
विज्ञापन

एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि बबलू और एहसान देवास जिले से हथियारों की खेप लेकर फीरोजाबाद आए थे। दोनों आरोपी मटसेना थाना क्षेत्र के गांव श्योराम गढ़ी निवासी ओमप्रकाश पुत्र फतेह सिंह के यहां ठहरे थे। मटसेना पुलिस ने सूचना पर ओमप्रकाश के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने ओमप्रकाश के घर से पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्ट्री भी सील की। आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच पिस्टल 32 बोर कंट्रीमेड और पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद की, जो देवास जिले से फीरोजाबाद आई थी। वहीं ओमप्रकाश के घर से पुलिस ने बने चार तमंचे और तमंचा बनाने के औजार बरामद किए। कार्रवाई के दौरान ओमप्रकाश मौके से भाग गया। पिस्टलों की खेप रसूलपुर निवासी मोहम्मद शमीम बहरा पुत्र यासीन ने विधानसभा चुनाव के लिए मंगाई थी। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए हथियार तस्करों को जेल भेज दिया है। वहीं ओमप्रकाश के साथ मोहम्मद शमीम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


खुलासा करने वाली टीम को मिलेंगे पांच हजार
एसपी सिटी ने बताया कि घटना का खुलासा करने मेें कोतवाल मटसेना प्रविंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह, एसआई उमर फारुख के साथ एसआई प्रवेश कुमार के साथ हर स्वरुप और उनकी टीम शामिल है। टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जेल जा चुका है शमीम बहरा
एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि शमीम बहरा हथियार तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है, जो जमानत पर जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed