फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   assembly council confrence,assembly council seminar,assembly council seminar firozabad,MLC firozabad,MLC Dr dileep yadav,police harrasment,police torcher,rakesh yadav

पुलिस पर निर्दोष लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप: राकेश यादव

Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
assembly council confrence,assembly council seminar,assembly council seminar firozabad,MLC firozabad,MLC Dr dileep yadav,police harrasment,police torcher,rakesh yadav
फिरोजाबाद। आम नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद ससंदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की चार सदस्यीय टीम सभापति राकेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जनपद पहुंची। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पूर्व जिला मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस पर सभापति राकेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज और नगला खंगर पुलिस निर्दोष लोगों का उत्पीड़न कर रही है। आम नागरिकों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद ससंदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति का जिले में आने का मुख्य उद्देश्य जनहित की समस्याओं का निस्तारण कराना है। समिति भ्रमण कार्यक्रम के तहत आगरा के बाद यहां आई है। समिति द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक कर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल की गई।
विज्ञापन

सभापति ने कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका है। उन शिकायतों का निस्तारण विधान मंडल की लखनऊ में होने वाली बैठक में किया जाएगा। सबसे अधिक शिकायतें पुलिस की हैं। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि पुलिस द्वारा उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। चार सदस्यीय टीम में दिलीप यादव कल्लू, अरविंद सिंह, शैलेंद्र कुमार के साथ स्थानीय नेताओं में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व चैयरमेन राकेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, रमेश चंद्र चंचल, जगमोहन यादव, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed