फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ashok Yadav with Anna movement

अन्ना के साथ आंदोलन का बिगुल फूकेंगे अशोक यादव

Sun, 22 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 22 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ashok Yadav with Anna movement
पूर्व मंत्री अशोक यादव ने कहा कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों को मुआवजा देने में पक्षपात किया जा रहा है। सैफई के किसानों को अधिक और दूसरे स्थानों पर कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को न्याय दिलाने के लिए अन्ना हजारे के साथ मिल कर बड़े स्तर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से मुखातिब अशोक यादव ने कहा कि अन्ना हजारे ने भूमि अधिग्रहण पर बहुत बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि हम पूरा अध्यादेश वापस कराना चाहते हैं। 24 फरवरी को जंतर-मंतर पर आंदोलन किया जाएगा। किसानों के लिए एक समान मुआवजे की बात की जाएगी। संभव है कि केंद्र सरकार को अध्यादेश वापस लेना पड़े। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों से जबरदस्ती जमीन ली जा रही हैं। नगला गुलाल में किसानों से जबरन बैनामा कराने को अधिकारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। यदि हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो किसानों को पूरा मुआवजा मिलेगा। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर अन्ना हजारे को बुलाया जाएगा। यदि सरकार यह सोचती है तो जबरन किसानों की रजिस्ट्री करा ली जाएगी और मनमाने रूप से मुआवजा दिया जाएगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed