फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   asfabad railway gate protest

आसफाबाद फाटक बंद कर व्यापारियों ने किया विरोध

Sun, 19 Dec 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
asfabad railway gate protest
फिरोजाबाद ! आसफाबाद रेलवे फाटक बंद करने के साथ ही पैदल निकलने वाले रास्ते को बंद करने का विरोध करत? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आसफाबाद रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के बाद रेलवे फाटक बंद करने की कार्रवाई रेलवे ने शुरू कर दी है। रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने रेलवे और प्रशासनिक अफसरों से मांग करते हुए कहा कि उनको निकलने के लिए रास्ता दिया जाए या फिर अंडरपास बनवाया जाए।
विज्ञापन

आसफाबाद सराफा कमेटी के अध्यक्ष रामलखन चौहान ने कहा कि रेलवे लाइन के पार गाजीपुर, खंजापुर, मटसेना, विलेहना, गंगानगर के साथ करीब सौ से अधिक गांव है। फाटक पर दीवार बनने से ग्रामीणों का बाजार में आना बंद हो जाएगा। इससे आसफाबाद का बाजार पूरी तरह से प्रभावित होने के साथ ही दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। इस संबंध में वह सदर विधायक से भी मिले थे। सोमवार को डीएम चंद्र विजय सिंह को ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण की मांग की जाएगी। प्रशासन द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो क्षेत्रीय दुकानदार और बस्ती के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। हरिश्चंद्र यादव, योगेंद्र यादव, मनीष गुप्ता, मनोज गुप्ता, प्रमोद राजपूत, विमल राजपूत, संतोष गुप्ता, प्रवेश राजपूत, गोविंद चौहान, राजीव वर्मा, शैलेंद्र कुमार, आकाश वर्मा, राजेश कुमार, विजय कुमार कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed