फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   As winter progressed, train operations began to falter.

Firozabad News: सर्दी बढ़ने के साथ ही लड़खड़ाने लगा ट्रेनों का संचालन

Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
As winter progressed, train operations began to falter.
शिकोहाबाद। सर्दियों के बढ़ने के साथ ही ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाने लगा है। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इसके चलते रेलयात्रियों को सर्द हवाओं के बीच बैठकर ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम ने करवट बदली है। सर्द हवाओं के बीच ट्रेनें भी घंटों लेट होने लगी हैं। रविवार की बात करें, तो हावड़ा की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। 12311 नेताजी एक्सप्रेस, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधे से तीन घंटे की देरी तक चलीं। कुछ ऐसा ही हाल सोमवार को भी रहा। कालका से चलकर हावड़ा की ओर जाने वाली 12312 नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से शिकोहाबाद स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यही हाल इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस का रहा। वह भी अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे की देरी से शिकोहाबाद से होकर गुजर रही थी। इस बीच किसी ने इस ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन लगभग बीस मिनट से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। ऐसे में ट्रेनों के संचालन में हो रही लेटलतीफी का खामियाजा रेलयात्रियों को स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का घंटों इंतजार करते हुए उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






रेल ट्रैक पर कोहरा आना, सेक्शन में ट्रैक मरम्मत का काम चलना एवं अन्य कई वजह हैं। इसकी वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं। बावजूद रेल संचालन को समयबद्ध करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं।



अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed