{"_id":"5794fb3e4f1c1b3c2bc4d342","slug":"as-the-heavy-bag-holding-her-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाह का स्वागत किया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाह ने बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें साजिश के तहत एनआरएचएम घोटाले में फंसाया गया। हम दलितों, शोषितों को हक देने की बात करते थे, जो हमारे लिए गले की फांस बन गया। बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बसपा अब जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागेदारी का नारा भूल गई है। अब जिसकी जितनी थैली भारी उसकी उतनी भागेदारी की ओर बढ़ गई है। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की वकालत करते हुए बसपा से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का ऑफर किया।
कुशवाह जनसंपर्क यात्रा के तहत पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष तक बसपा की सेवा की। एनएचआरएम घोटाले में मुझे साजिश के तहत फंसाया गया। उन्होंने जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा एवं दलित वर्ग के लोग ही आरक्षण का लाभ जाति विशेष के लोग उठा रहे हैं। बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि हम उन्हें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का ऑफर देते हैं और उन्हीं के निर्देशन में काम करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव रामसनेही ओमरे, प्रदेश महासचिव राजेंद्रपाल सिंह, पश्चिमी यूपी के प्रभारी इरफान इरशाद खां ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अमृतलाल शंखवार एवं संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाह ने किया। जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाह, डा.राधेश्याम कुशवाह, रक्षपाल सिंह प्रजापति, मूलशरण निषाद, रामकिशन मौर्य, राजेश कुशवाह सहित मंच के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व महेंद्र कुशवाह ने बाबू सिंह कुशवाह को बजनी माला और चांदी का मुकुट पहनाया। साथ ही तलवार एवं गदा भेंट की। बैकुंठी देवी ने महिला टीम के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। पालीवाल ऑडिटोरियम भीड़ से खचाखच भरा था। अंदर का नजारा देखने को बाहर काफी बड़ी एलईडी को लगाया गया था।
मैं टूटा नहीं मजबूत हुआ: बाबू सिंह
बसपा शासन में मुझे साजिश के तहत जेल भेजने के पीछे मंशा थी कि जेल में रहकर यह टूट जाएगा। लेकिन मैं टूटा नहीं न झुका बल्कि चार वर्ष तक जेल में रहने के बाद और मजबूत हुआ हूं। पांच फरवरी को डासना जेल से बाहर आने के बाद कार्यकर्ताओं ने जो समर्थन दिया उससे मजबूत हुआ हूं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव कितनी सीटों पर लड़ने के सवाल पर कहा कि जितनी तैयारी हो जाएगी उतने पर लड़ेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा खुद को देवी मानने के बयान पर वह कुछ नहीं बोले।