फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   As soon as the doors opened, a flood of faith and devotion surged

Firozabad News: पट खुलते ही उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब

Wed, 26 Jun 2024 03:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Jun 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
As soon as the doors opened, a flood of faith and devotion surged
जसराना (फिरोजाबाद)। अंबुबाची महोत्सव के तहत मां कामाख्या धाम में भक्तों की भीड़ मंगलवार को उमड़ पड़ी। पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ मां के पट खोले गए। मां का आकर्षक शृंगार किया गया। भक्तों के जयकारों से पूरे कसबे का माहौल भक्तिमय हो गया।मां कामाख्या धाम में ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी के साथ अलीगढ़ निवासी सरिता गुप्ता, जसराना निवासी शीतला देवी, कुसुम यादव, शशीकांता राजपूत, दिल्ली निवासी गीता सिसौदिया, अंबाला निवासी सोनिया राय, कुरावली निवासी अनुराधा मिश्रा, छर्रा निवासी दिव्या गुप्ता ने मां के पट खोले। मां की मंगला आरती हुई। इसके बाद मां का भव्य शृंगार किया गया। सुबह छह बजे से भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी लंबी पक्तियां लग गईं थीं। पुरुषों की कतार तहसील तक पहुंच गई। तो महिलाओं की कतार फरिहा रोड दुर्गा मंदिर के करीब थी मां के दर्शनों के लिए आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर एवं लखनऊ सहित अन्य जिलों के भक्तों ने मां से मुराद मांगी। हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान से भी भक्त पहुंचे। भीड़ को देखते हुए एसडीएम सत्येंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं इंचार्ज थाना प्रभारी अंजिष सिंह मंदिर परिसर में ही कैंप किए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed