फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   As soon as the dead bodies of uncle and nephew arrived, the family members started crying.

Firozabad News: मामा-भांजे के शव आते ही बिलख पड़े परिजन

Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
As soon as the dead bodies of uncle and nephew arrived, the family members started crying.
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर और मटसेना क्षेत्र के दो युवकों की मथुरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रिश्ते में मामा-भांजे थे। दोनों के शव आते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप रूप से घायल हो गए। जिनका आगरा में उपचार चल रहा है। थाना मटसेना के गांव आकलपुर निवासी रवी कठेरिया (26) अपने भांजे रसूलपुर के शांतिनगर निवासी मोनू उर्फ गुलशन (20) अपने दोस्त पवन और गुड्डू के साथ एक बाइक पर मथुरा घूमने गए थे। मथुरा में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें रवी और मोनू उर्फ गुलशन कठेरिया की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिनका आगरा में उपचार चल रहा है। मंगलवार को मामा-भांजे के शव आते ही परिजन रोने बिलखने लगे। क्यों कि मोनू उर्फ गुलशन अकेला भाई था। उसकी एक 12 वर्षीय बहन है। उसके पिता दुर्गेश कुमार भेलपुरी की ठेल लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। वह बीएड की पढ़ाई कर रहा था। मोनू उर्फ गुलशन की मौत से मां एवं बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर विधायक मनीष असीजा ने उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed