फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   As per mother's wish, Ashish got married to Elisha from Germany as per Hindu tradition.

Firozabad News: मां की इच्छा से आशीष ने जर्मनी की एलिशा संग हिंदू रीति से रचाई शादी

Sat, 16 Nov 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
As per mother's wish, Ashish got married to Elisha from Germany as per Hindu tradition.
फिरोजाबाद। मां की इच्छा पूरी करने के लिए भारतीय मूल के आशीष ने जर्मनी की लड़की के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार फिरोजाबाद में अपनी ननिहाल में सात फेरे लिए। पेशे से सिविल इंजीनियर आशीष अपने अभिभावकों की सहमति के बाद एक सप्ताह पहले एलिशा व उनके परिजन संग फिरोजाबाद स्थित अपनी ननिहाल आए। दोनों ने बृहस्पतिवार को एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। आशीष का कहना है कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी अपनी मां की इच्छा के लिए सुहागनगरी में की है। आशीष कुमार सिंह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में एक कंट्रक्शन कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं। आशीष के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। आशीष की देखभाल मां हरीश लता और मामा प्रदीप कुमार सिंह करते हैं। वहीं नौकरी के सिलसिले में करीब पांच साल से जर्मनी में रह रहे आशीष को जर्मनी की एलिशा भा गईं। बातचीत आगे बढ़ी तो आशीष की मां और मामा प्रदीप कुमार सिंह ने दोनों को हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी करने की सहमति दे दी। परिजन की सहमति मिलते ही आशीष अपनी दोस्त एलिशा व उसके परिजन के साथ फिरोजाबाद स्थित अपनी ननिहाल आ गए।
विज्ञापन

दोनों ने बृहस्पतिवार को एक होटल में अपने परिजन व जर्मनी से आए एलिशा के सगे संबंधियों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। आशीष कुमार सिंह के मामा प्रदीप सिंह स्थानीय मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट हैं।
विज्ञापन

---
विदेशी दुल्हन को देखने को उत्सुक दिखे लोग
तिलक नगर निवासियों को जैसे ही विदेशी दुल्हन आने की भनक लगी। वैसे ही पास पड़ाेसी भी वर-वधु की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। शुक्रवार को आयोजित मंगल गायन में मौजूद महिलाएं भारतीय दूल्हा और विदेशी दुल्हन को अपलक निहारती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed