{"_id":"6a25b5c7a0b7853f890908b8","slug":"arun-is-battling-for-life-in-agra-24-hours-are-crucial-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176683-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आगरा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा अरुण, चौबीस घंटे अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आगरा में जिंदगी और मौत से जूझ रहा अरुण, चौबीस घंटे अहम
Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा में भर्ती अरुण कुमार का शरीर घटना के बाद लगभग 75 प्रतिशत जल चुका है। ऐसे में आगरा में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चेहरे पर सूजन है। वहीं चिकित्सक भी उपचार करने में जुटे हुए हैं। चिकित्सकों का दावा है कि अरुण के लिए अगले चौबीस घंटे बहुत अहम हैं।
शिकोहाबाद के मोहल्ला पड़ोव में प्रेमी युगल खुशी और अरुण आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनको उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया था। यहां खुशी ने बीते शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था, लेकिन अरुण आज भी जिंदगी और मौत से आगरा में जूझ रहा है। आगरा के मैक्स फोर्ट अस्पताल में भर्ती अरुण के पिता धर्मपाल सिंह ने बताया कि उसके चेहरे पर सूजन है। साथ ही लगभग 75 प्रतिशत शरीर आग में झुलस चुका है, हालांकि चिकित्सक अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों ने अरुण के लिए अगले चौबीस घंटे बहुत अहम बताए हैं।