{"_id":"5e54151a8ebc3ef3bb2f6a9b","slug":"arto-office-firozabad-news-agr4310909110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ आगरा ने किया परिवहन विभाग के कार्यालय का निरीक्षण अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, वाहनों की फिटनेस को भी देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ आगरा ने किया परिवहन विभाग के कार्यालय का निरीक्षण अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, वाहनों की फिटनेस को भी देखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद से परिवहन विभाग सतर्क है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर सोमवार को आगरा आरटीओ प्रवर्तन दल अनिल कुमार अचानक फिरोजाबाद एआरटीओ कार्यालय में टीम के साथ पहुंच गए। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के अभिलेख देखे। कार्यालय परिसर के अंदर बने ड्राइविंग ट्रैक को देखा। फिटनेस प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय के रिकॉर्ड रुम का निरीक्षण कर अन्य पटलों के हालात भी देखे। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। साथ ही दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान एआरटीओ प्रदीप कुमार, आरआई हरिओम और यात्रीकर अधिकारी घनश्याम के साथ कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।