{"_id":"625c5ed977a40a4f661e6cea","slug":"arrest-motive-of-murder-firozabad-news-agr530596541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की हत्या के इरादे से निकले थे, दोनों धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की हत्या के इरादे से निकले थे, दोनों धरे गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद(फिरोजाबाद)। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश गोविंदा और उसका साथी भोला एक कारोबारी की हत्या की योजना बना रहे थे। इसे अंजाम देने पर पहले ही पुलिस को मुखबिर ने सूचना दे दी। बदमाशों को घेरने पर उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी।
एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गोविंदा और भोला शातिर किस्म के अपराधी हैं। गोविंदा क्षेत्र के एक कारोबारी की हत्या करना चाहता था। उसके लिए दोनों मिल कर योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि गोविंदा और भोला रंगदारी कर कारोबारियों से वसूली करते थे। जो कारोबारी या व्यापारी रंगदारी नहीं देता था, उसे डरा-धमका कर रकम वसूलते थे।
16 मार्च को मैनपुरी मैनपुरी चौराहा पर एक खोखा दुकानदार और पूर्व प्रधान एवरन सिंह निवासी बूढ़ा भरथरा को गोली मार कर घायल कर दिया था। हालांकि पूर्व प्रधान ने चार दिन पूर्व ही पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा होने के कारण उसका नाम लिया था। जो जांच में निर्दोष पाया गया। अगर इन बदमाशों का नाम प्रकाश में नहीं आता तो एक निर्दोष व्यक्ति और उसके बच्चे जेल की सलाखों के पीछे होते।
विज्ञापन
सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि एसएसपी ने गोविंदा की हिस्ट्री शीट खोलने के निर्देश दिये हैं। वहीं थाना पुलिस द्वारा एक बोलेरो पकड़ी गई जिसमें अवैध शराब बनाने का सामान और मशीनें बरामद हुईं थीं। इस मामले में भी दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।