{"_id":"62b604375828165a2d4ac2eb","slug":"arrest-firozabad-news-agr5379753162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर भागे लुटेरे, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग कर भागे लुटेरे, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर फायरिंग कर भागे लुटेरे, एक गिरफ्तार
दो मोबाइल फोन, तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार रात पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया। वह अपने साथी के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहा था।
एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात को आरौंज से नगला पोहपी वाले मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। तभी दो बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से दो लूटे हुए मोबाइल, एक तमंचा, एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मोहित उर्फ बाला निवासी सराय लुकमान थाना सिरसागंज बताया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उसने भागे हुए साथी का नाम राजेश निवासी घाघऊ थाना जसराना बताया है।
एसपी ने बताया कि फरार आरोपी राजेश जानलेवा हमले का आरोपी है। वह सात साल का सजायाफ्ता है। वर्तमान में व जमानत से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ थाना जसराना से कार्रवाई की जा रही है।