{"_id":"627d52fde71f1b5740686100","slug":"arrest-firozabad-news-agr5333230141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज पर जमानत लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
- दो से ढाई हजार रुपये में लेता था, 50 जमानत की बात स्वीकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रकम लेकर फर्जी दस्तावेज जमानत कराने के आरोपी को रामगढ़ थाना पुलिस ने बुधवार रात पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले करीब 50 बदमाशों की जमानत कराई है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि पैसे लेकर फर्जी दस्तावेजों पर जमानत कराने वाले आरोपी को मरघटी आश्रम सैलई के पास से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी पुष्पेंद्र कुमार निवासी मरघटी आश्रम सैलई का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि नारखी थाना क्षेत्र के गांव बहोरनपुर में उसके नाम एक खेत है। इसी खेत पर वह लूट, चोरी, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की बार-बार जमानत लेता है। खेत के अलावा उसके पास कोई और संपत्ति नहीं है। अभी तक करीब 50 अपराधियों की जमानत करा चुका है। थानाध्यक्ष बोले, आरोपी एक जमानत पर करीब दो से ढाई हजार रुपये लिया करता था। तीन साल में करीब 50 अपराधियों की जमानत करा चुका है। उन अपराधियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। जिनकी आरोपी द्वारा जमानत कराई गई है। उन अपराधियों को चिह्नित कर जमानत निरस्त कराकर जेल भेजा जाएगा।
कुख्यात अपराधी सोनू, मोनू की भी ली थी जमानत
रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि सैलई निवासी पुष्पेंद्र ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जलेसर रोड निवासी कुख्यात अपराधी सोनू, मोनू और नकुल की भी जमानत फर्जी दस्तावेज पर कराई थी। नकुल की गिरफ्तारी के दौरान मोनू ने मकान की छत पर चढ़कर पुलिस पर सीधे तमंचे से फायरिंग की थी। इन लोगों को जमानत निरस्त कर जेल भेजा जाएगा।