फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Arpita stood first in Sangam and essay in slogan competition

Firozabad News: स्लोगन प्रतियोगिता में संगम और निबंध में अर्पिता रहीं प्रथम

Mon, 09 Jan 2023 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arpita stood first in Sangam and essay in slogan competition
बीडीएम कॉलेज की एनएसएस की छात्राएं पोस्टर प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन करती हुईं। - फोटो : FIROZABAD
फोटो
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में संगम और निबंध में अर्पिता रहीं प्रथम
शिकोहाबाद। बीडीएम कॉलेज में एनएसएस की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्लोगन में संगम और निबंध में अर्पिता ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संगम, द्वितीय स्थान पर अंजली और तृतीय स्थान पर रागिनी सक्सेना रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में कुमारी पिंकी व कुमारी पल्लवी रहीं। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पिता, द्वितीय स्थान स्नेहा व तृतीय स्थान आकांक्षा ने प्राप्त किया। योग प्रशिक्षक डॉ. पीएस राना द्वारा योग की उपादेयता विषय पर ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया। उन्होंने छात्राओं को क्रियात्मक योगाभ्यास भी करवाया। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा रानी जैन ने महिला स्वरोजगार विषय पर जानकारी दी। गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ता नूतन रायजादा द्वारा बेस्ट मेटेरियल से बेहतर वस्तुएं बनाना सिखाया। प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु द्वारा स्वयंसेविकाओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने एवं सक्रिय सहभागिता हेतु साधुवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. शशिप्रभा तोमर, डॉ. सीमा रानी जैन, डॉ. नीलम ,प्रीति सिंह, डॉ. माया गुप्ता, डॉ.नम्रता प्रसाद, ब्यूटी सिंह, पूजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed