फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Appointment letters distributed to 17 health workers, faces blossomed

Firozabad News: 17 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बांटे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Tue, 18 Jul 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Appointment letters distributed to 17 health workers, faces blossomed
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय अधीनस्थ्य सेवा चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें 17 महिला कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।मुख्य अतिथि सांसद चंद्रसेन जादौन, मेयर कामिनी राठौर, विधायक मनीष असीजा और भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। सांसद ने कहा कि सरकार ने जो मौका दिया है, पूरी भावना से सेवा कार्य करें। उन्होंने योगी सकरार की उपलब्धियों को गिनाया। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने भी नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सीएमओ डाॅ. रामबदन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़े परिवर्तन दिखने को मिलते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएं। इस दौरान डाॅ. कमल किशोर, डाॅ. स्मिता यादव, डाॅ. नितिन जग्गी, संजीव दुबे, विशाल तिवारी, नवनीत कुमार, अंबिका पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed