{"_id":"69f0ff798cc85866530da1b4","slug":"apply-for-the-state-level-award-for-persons-with-disabilities-by-june-15-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173531-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 जून तक करें आवेदन
Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार आगामी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
यह पुरस्कार कुल 12 श्रेणियों में दिए जाएंगे, जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, दिव्यांग सेवा में कार्यरत व्यक्ति व संस्थाएं, प्रेरणास्रोत, नवीन अनुसंधान, बाधा मुक्त वातावरण सृजन, पुनर्वास सेवाएं देने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग (वयस्क व बालक/बालिका), सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, अनुकूल वेबसाइट, दिव्यांग खिलाड़ी और सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इच्छुक पात्र व्यक्ति और स्वैच्छिक संगठन आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं और भरे हुए आवेदन विकास भवन स्थित कमरा संख्या-21 में जमा कर सकते हैं। संवाद