फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Apply for admission in Atal Residential School by 31st

Firozabad News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन

Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Atal Residential School by 31st
फिरोजाबाद। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त व बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इस विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में श्रम अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से मुफ्त प्राप्त करने के बाद भरकर जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन


सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार ने बताया कि आगरा में अटल आवासीय विद्यालय संचालित है। कक्षा छह में 160 तथा कक्षा नौ में करीब 60 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। प्रवेश के लिए उन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिनका पंजीकरण 30 नवंबर 2025 से पहले हुआ हो। वहीं कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र 2 बच्चों को भी प्रवेश में पात्रता प्रदान की जाएगी। भरे हुए आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों एवं तीन अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed