फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Annual exams for classes 9 and 11 will be held in January.

Firozabad News: जनवरी में होंगी कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षा

Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Annual exams for classes 9 and 11 will be held in January.
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षा जनवरी माह में कराई जाएंगी। विभाग ने नए शिक्षा सत्र के कार्यक्रम घोषित कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट मई के तृतीय सप्ताह में होंगी।जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 22 राजकीय, 59 अशासकीय समेत 520 विद्यालय संचालित हैं। पहली अप्रैल से विद्यालयों में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। शासन ने नए शिक्षा सत्र के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अुनसार सभी विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा से पूर्व कक्षा नौ और 11 की वार्षिक परीक्षा जनवरी माह में करानी होंगी। मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट मई माह के तृतीय सप्ताह में कराने होंगे।
विज्ञापन

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में कराने होंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह तक कराना होगा। नवंबर के प्रथम सप्ताह तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। सभी कक्षाओं में जनवरी 2025 से पूर्व पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। इस संबंध में डीआईओएस निशा अस्थाना का कहना है कि विद्यालयों को शैक्षिक कार्यक्रम की जानकारी दे दी गई है। सभी विद्यालयों में इसी कार्यक्रम के अनुरूप गतिविधियां कराई जाएंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed