{"_id":"642333a4ca6f60562a0ca2a4","slug":"animal-husbandry-department-will-deliver-870-cattle-to-gaushala-by-31st-firozabad-news-c-25-1-agr1016-106759-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पशुपालन विभाग 31 तक गोशाला में पहुंचाएगा 870 गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पशुपालन विभाग 31 तक गोशाला में पहुंचाएगा 870 गोवंश
Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग 31 तक गोशाला में पहुंचाएगा 870 गोवंश
शासन के आदेश पर डीएम रवि रंजन ने सभी ब्लॉकों में गठित की हैं टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। किसानों की खेती बर्बाद करने वाले आवारा 870 जानवरों को चार दिन में गो आश्रय स्थलों में पहुंचाना होगा। क्योंकि शासन ने 31 मार्च तक सभी गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का समय तय किया है। सोमवार को विभाग इनकी सूची तैयार करके गोशालाओं में पहुंचाने की तैयारी करता दिखाई दिया।
पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने 31 मार्च तक खुले घूम रहे गोवंशों को गोआश्रय स्थल में पहुंचाने के आदेश दिए थे। इसके लिए ब्लाकवार टीमों का गठन कर दिया था। फिरोजाबाद में डीएम रवि रंजन ने सभी ब्लाकों में बीडीओ के साथ ही साथ एडीओ पंचायत एवं ब्लॉक के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी को इनको पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवों को भी जिम्मेदार बनाया गया था। जिले में 2449 आवारा गोवंशों का चिह्नांकन करके उनको सभी गो आश्रय स्थलों में पहुंचाने की प्लानिंग की थी। लेकिन 2449 में से 870 गोवंश ऐसे हैं जो आज भी बाहर हैं। इनको गो आश्रय स्थलों में नहीं पहुंचाया जा सका है। पशुपालन विभाग इनको चार दिनों में पकड़वाकर गो आश्रय स्थलों में पहुंचाए जाने की तैयारी कर रहा है।
- जिले में खुले घूम गोवंशों को गोशालाओं में भिजवाए जाने की 31 मार्च 2023 अंतिम तिथि है। जिले में 870 गोवंश अभी तक बाहर है। उन्होंने कहा कि चार दिन में लगातार अभियान को चलाकर आवारा जानवरों को गो आश्रय स्थल पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी