{"_id":"608708748ebc3ee9243ecdf3","slug":"angry-with-scolding-the-girl-committed-suicide-firozabad-news-agr489985989","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला खंगर के गांव गढ़सान में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती ने जंगल में स्थित पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगला खंगर के गांव गढ़सान निवासी निशा (20) पुत्री मुकेश यादव का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि रविवार को पिता मुकेश ने निशा को किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में चली गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि युवती ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।