फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angry people put lock in the bank due to not getting possession of the property, sat on dharna

सम्पत्ति पर कब्जा नहीं मिलने से नाराज लोगों ने बैंक में डाला ताला, धरने पर बैठे

Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry people put lock in the bank due to not getting possession of the property, sat on dharna
संपत्ति पर कब्जा न दिलाये जाने पर खरीददार बैंक को बंद करा कर धरना देते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। बैंक द्वारा बंधित संपत्ति को नीलाम कर दिया गया। हालांकि अब तक बैंक विगत एक साल से नीलामी संपत्ति लेने वाले को कब्जा नहीं दिला सकी है। इसके विरोध में संपत्ति खरीदार ने बैंक में ताला डालकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर की केनरा बैंक ने कटरा बाजार में एक संपत्ति को लोन न चुकाने जाने पर ऑनलाइन नीलाम किया था। इसे नगर के कुछ लोगों ने मिलकर खरीदा था। इसके लिए बैंक को पूरी रकम का भुगतान कर दिया गया। बैंक ने छह माह में संपत्ति पर कब्जा दिलाने का भरोसा दिया था लेकिन बैंक अब संपत्ति पर कब्जा नहीं दिला सकी है। विगत दिनों भी लोगों ने बैंक में ताला डालकर प्रदर्शन किया था, लेकिन प्रबंधक के आश्वासन पर ताला खोल दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को दोबारा संपत्ति के खरीदारों ने बैंक में ताला डालकर धरना प्रदर्शन किया। बैंक को बंद कराकर जमकर नारेबाजी की। पीड़ित सर्वेश यादव ने कहा कि कटरा बाजार स्थित एक संपत्ति को तीन करोड़ रुपये में नीलामी में खरीदा था लेकिन दो साल के बाद भी अभी तक बैंक ने कब्जा नहीं दिलाया। यदि बैंक कब्जा नही दिला सकती है तो तीन करोड़ रुपये मय ब्याज के वापस लौटाए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बातचीत कर बैंक अधिकारियों से मामले को सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed