{"_id":"617046300d3a6e7da712394a","slug":"angry-at-the-plight-of-ambedkar-park-bhim-army-put-a-lock-in-the-municipality-shouting-slogans-firozabad-news-agr5120879131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑंबेडकर पार्क की दुर्दशा पर आक्रोशित भीमआर्मी ने पालिका में डाला ताला, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑंबेडकर पार्क की दुर्दशा पर आक्रोशित भीमआर्मी ने पालिका में डाला ताला, नारेबाजी
विज्ञापन
नगर पालिका के गेट पर तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारी।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। आदर्श नगर स्थित आंबेडकर पार्क की दुर्दशा के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगला पालिका के गेट में ताला डालकर धरना दिया। प्रदर्शन के कारण पालिकाकर्मी और पालिका में आए लोग तकरीबन एक घंटे तक कैद रहे। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता माने।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह उर्फ लल्लू के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए बुधवार को जुलूस के रूप में आदर्श नगर स्थित आंबेडकर पार्क से नगर पालिका पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए ताले को नगर पालिका के गेट में डाल दिया। लगभग एक घंटा तक भीम आर्मी के लोग पालिका के गेट पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।
सूचना पर एसएचओ उदयवीर सिंह और तहसीलदार अमित कुमार पहुंचे और शीघ्र ही पार्क में विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन समाप्त कर पालिका का ताला खोल दिया। हालांकि चेतावनी दी यदि शीघ्र पार्क में विकास कार्य शुरू नहीं कराया गया तो पालिका में ताला डाल कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह, ग्रीश चंद्र, कमल किशोर, रंजीत कुमार, पीके राही, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, योगेंद्र भारती, अंशुल, आकाश जाटव सहित आदि मौजूद रहे।