फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Angered by his father's scolding, he committed suicide by jumping in front of a train.

Firozabad News: पिता की डांट से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 16 Oct 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Angered by his father's scolding, he committed suicide by jumping in front of a train.
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में पिता की डांट से नाराज होकर मानसिक रूप से बीमार युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन घटना के मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस के अनुसार मोहल्ला प्रेमनगर डाक बंगला निवासी अबरार (22) पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार था। उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सक ने उसे अकेला न छोड़ने की बात कही थी। मंगलवार सुबह पिता ने किसी बात पर उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने घर से करीब 100 मीटर दूर गुजर रही रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। मृतक का डिप्रेशन का उपचार चल रहा था। पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी बात पर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed