फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anger in Brahmin community over assault on storyteller

Firozabad News: कथावाचक से मारपीट को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष

Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Anger in Brahmin community over assault on storyteller
टूंडला। इटावा के गांव जनकपुर में ब्राह्मण समाज के कथावाचक की यादव समाज के लोगों द्वारा पिटाई करने के वायरल वीडियो के बाद ब्राह्मण समाज में रोष है। समाज के लोगों ने मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। हालांकि इस मामले में कथावाचक ने अभी तक काेई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में कुछ लोग रात्रि के अंधेरे में एक युवक काे पीट रहे थे। वीडियों में लोग रस्सी मंगाते हुए बांधने एवं गाली-गलौज करते हुए घर में घुसते हुए महिला की चारपाई तक जाने की बात कह रहे थे। वहीं युवक द्वारा शराब के नशे में भी कथावाचक के होने की बात कह रहे थे। वायरल वीडियो में जो युवक पिट रहा था, वह थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बालमपुर निवासी पंकज उपाध्याय है।
विज्ञापन


कथा वाचक पंकज उपाध्याय ने बताया था कि वह 16 जून को वह इटावा के थाना जसवंत नगर क्षेत्र के गांव जनकपुर में कालीचरन यादव के घर भागवत कथा की बात करने गए थे। उन्हें मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। 17 जून की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सहारा लेने को वहां पड़ी महिला की चारपाई के निकट पहुंच गए थे तभी कुछ लोगों ने पकड़कर गाली-गलौज करते हुए पीटा था तथा उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में हालांकि कथा वाचक ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई के लिए कहीं कोई तहरीर नहीं दी है। इस घटना से ब्राह्मण समाज में रोष है। कार्रवाई की मांग करने वालों में जितेंद्र शर्मा, अन्नू रावत, विवेक कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, गजेंद्र शर्मा, आलोक शर्मा, सुभाष शर्मा, यूके शर्मा आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed