फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Anger flared at different prices of millet farmers

बाजरा की अलग-अलग कीमतों पर किसानों का भड़का गुस्सा

Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anger flared at different prices of millet farmers
टूंडला तहसील में एसडीएम को मामले की जानकारी देते किसान
 मंडी समिति में मंगलवार को बाजरा की अलग-अलग कीमतें निर्धारित किए जाने पर किसानों का गुस्सा आक्रोश भड़क गया। किसानों ने हंगामा करते हुए टूंडला-एटा रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में, तहसील पहुंचकर एसडीएम को मामले से अवगत करा हस्तक्षेप की मांग की। 
विज्ञापन

 एटा रोड स्थित नवीन मंडी पर मंगलवार दोपहर 12.30 बजे करीब कुछ गांवों से किसान बाजरा बेचने पहुंचे। मंडी में बाजरा की अलग-अलग कीमतें निर्धारित किए जाने पर किसान पसोपेश में पड़ गए। किसानों का कहना था कि हाईब्रीड बाजरा एक जैसा होने पर अलग-अलग कीमतों पर क्यों खरीदा जा रहा है? इसको लेकर मंडी कर्मचारियों और किसानों में जमकर नोक-झोंक हो गई। किसानों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए किसान सड़क टूंडला-एटा मार्ग पर पहुंच गए। किसानों ने एटा रोड मार्ग जाम लगा दिया। कुछ किसानों द्वारा जाम न लगाकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहते हुए जाम खोल दिया और एकत्रित होकर तहसील पहुंच गए।   तहसील में किसानों ने एसडीएम एसपी सिंह और नायब तहसीलदार अरुण कुमार को मामले से अवगत कराया। किसानों का आरोप था कि मंडी में किसानों के साथ अभद्रता की जाती है। बाजरा खरीद में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। एसडीएम ने मामले को लेकर मंडी अधिकारियों से बात की और समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। 
विज्ञापन


  घटना की जानकारी नहीं है। बहरहाल किसान बाजरा एक ही कीमत पर बेचना चाहते हैं, जो संभव नहीं है। जैसा बाजरा होगा, उसकी कीमत वैसी दी जाएगी। सभी को एक समान कीमत दे पाना मुमकिन नहीं है। यदि किसानों को कुछ गलत लग रहा है तो वे जहां चाहें बाजरा बेच सकते हैं। अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप यादव, 
मंडी सचिव, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed