{"_id":"6470de1afcccc3a1e400bd14","slug":"anganwadi-workers-should-be-given-summer-vacation-firozabad-news-c-25-1-170426-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए ग्रीष्म कालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए ग्रीष्म कालीन अवकाश
Fri, 26 May 2023 09:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए ग्रीष्म कालीन अवकाश
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने डीपीआरओ को सौंपा आठ सूत्री मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) आभा सिंह को आठ सूत्री मांगपत्र प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज के नेतृत्व में सौंपा। उन्होंने ग्रीष्म कालीन अवकाश किए जाने के साथ-साथ अतिरिक्त वेतन दिलाए जाने की मांग की गई।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्मियों की एक माह की छुट्टी प्रदान की जाए। जिलाध्यक्ष सरिता यादव ने कहा कि जिन बहनों को पीएलआई अतिरिक्त वेतन नहीं मिला उनको अतिरिक्त वेतन दिलाया जाए। काफी दिनों से एक परियोजना पर तैनात सुपरवाइजर को दूसरी परियोजना में स्थानांतरित किया जाए। जिले में सुपरवाइजरों ने कार्यकर्ताओं को डबल चार्ज दिया है उनके केंद्र दिखाई नहीं देते है। कुछ ऐसी सहायिकाओं को चार्ज सौंप दिया है। जिनको लिखना तक नहीं आता है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिले की परियोजनाओं में बाहर के व्यक्तियों से काम कराया जा रहा है उनको मानदेय कहां से दिया जाए। संघ की महामंत्री राधा सिंह ने कहा कि जिले में 20 प्रतिशत केंद्र बंद रहते हैं। इसकी जांच की जाए। जिले में कई समूह केंद्रों को पूरा सामान दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मीना देवी, फूल श्री देवी, राजन देवी, निर्मला देवी, श्यामवती शामिल रहीं।