फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   An old woman was hit by bulls fighting among themselves, she was seriously injured.

Firozabad News: आपस में लड़ रहे सांड़ों ने वृद्धा को मारी टक्कर, गंभीर घायल

Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 28 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
An old woman was hit by bulls fighting among themselves, she was seriously injured.
शिकोहाबाद। दो सांड़ों की लड़ाई में एक वृद्धा शिकार हो गई। एक सांड़ ने वृद्धा को उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं सांड़ भी तेजी से दौड़ता हुआ लोहे के पोल से जा टकराया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शंभूनगर में रविवार दोपहर दो सांड़ों की बीच जमकर संघर्ष हो रहा था। सांड़ों की लड़ाई को देखकर लोगों में भी डर था।
कहीं कोई सांड़ दौड़ता हुआ उनके समीप न आ जाये। इसके चलते लोग भी गली में नहीं रुके। वह अपने-अपने घरों के दरवाजों पर खड़े थे। तभी रेशमा देवी वहां से होकर गुजरीं। इस दौरान सांड लड़ते हुए रेशमा देवी के समीप आ पहुंचे। एक सांड ने अचानक ही रेशमा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वृद्धा को जमीन पर घायल हालत में देख लोगों ने सांड़ों को वहां से भगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

साथ ही घायल वृद्धा को तुरंत ही उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सांड़ों की लड़ाई में एक सांड का सिर सड़क किनारे लगे हुए लोहे के पोल से तेजी से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed