{"_id":"696d1cc37aa504f9ed062626","slug":"an-amount-of-rs-1839-crore-reached-the-accounts-of-1839-eligible-persons-firozabad-news-c-169-1-mt11005-165597-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1839 पात्रों के खातों में पहुंची 18.39 करोड़ की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1839 पात्रों के खातों में पहुंची 18.39 करोड़ की धनराशि
Sun, 18 Jan 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2.0 के लाभार्थियों को दिए आवास के प्रमाणपत्र एवं मौजूद अतिथि। स्र
- फोटो : प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2.0 के लाभार्थियों को दिए आवास के प्रमाणपत्र एवं मौजूद अतिथि। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अन्तर्गत जिले के 1839 लाभार्थियों के खातों में 18.39 करोड़ धनराशि का हस्तांतरण विकास भवन प्रांगण में समारोह पूर्वक किया गया। विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने लाभार्थियों को धनराशि का प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। आवास की धनराशि पाकर चेहरों पर खुशी का भाव साफ झलक रहा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जिले में 25131 आवेदन किए गए थे। इसमें प्रथम किश्त में 7221 पात्रों का चिह्नांकन किया गया था। रविवार को विकास भवन सभागार में पात्रों को धनराशि स्थानांतरित किए जाने का समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का संबोधन सुनाया गया। इसके साथ एक क्लिक के साथ 1839 पात्रों के खातों में 18.39 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई। लाभार्थी सीमा देवी, हेमलता, रेखा देवी, शाजिया बेगम, अनीता, सुदामा, कमलेश, सुमन देवी, पिंकी, श्यामा देवी और केश कांति को सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महापौर कामिनी राठौर के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधायक मनीष असीजा ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार सभी वर्गों के हितार्थ कार्य किया जा रहा है। इस बात का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर छत हो,कोई भी व्यक्ति आश्रय विहीन न रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हम प्रत्येक गरीब को छत मुहैया कराएंगे। मेयर कामिनी राठौर ने कहा आज योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। संचालन अश्विनी जैन ने किया। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, पीओ डूडा मौजूद थे।