{"_id":"69fe2684dd424dfda4058bd8","slug":"amu-student-arrested-for-arms-smuggling-is-from-firozabad-firozabad-news-c-169-1-mt11005-174372-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हथियार तस्करी में गिरफ्तार एएमयू का छात्र फिरोजाबाद का है रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हथियार तस्करी में गिरफ्तार एएमयू का छात्र फिरोजाबाद का है रहने वाला
Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 08 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में गिरफ्तार शहवान की मां और पिता थाना दक्षिण में बेटे की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी
फिरोजाबाद। वेस्ट यूपी के कुख्यात अपराधियों को हथियार तस्करी के आरोप में अलीगढ़ में 11 आरोपियों के साथ गिरफ्तार एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम विवि) छात्र शहवान का कनेक्शन फिरोजाबाद से निकला है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद फिरोजाबाद स्थित उसके घर में सन्नाटा पसरा है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
शहवान मूल रूप से फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के रेलवे स्टेशन रोड स्थित इस्लामगंज का रहने वाला है। उसके पिता सैफुल साझेदारी में एक ट्रैवल एजेंसी संचालित करते हैं, जिसका कार्यालय गांधी पार्क के पास स्थित है। परिजन के अनुसार, शहवान ने 11वीं तक की पढ़ाई स्थानीय स्कूल से की थी, जिसके बाद वर्ष 2017 में वह आगे की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ चला गया था। 12वीं की परीक्षा उसने अलीगढ़ से ही उत्तीर्ण की थी।
शहवान की मां रोशन बेगम ने बताया कि उनका बेटा 20 दिन पहले ही घर आया था। बुधवार को उसकी बात बड़े भाई नौहमान से फोन पर हुई थी, तब उसने बताया था कि वह अपने किसी दोस्त की बहन की शादी में व्यस्त है। बृहस्पतिवार रात को पुलिस के माध्यम से परिजन को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी मिली। मां ने बताया कि परिवार में शहवान के अलावा एक भाई और एक बहन है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शहवान के पिता सैफुल और मां रोशन बेगम मामले की जानकारी लेने के लिए थाना दक्षिण पहुंचे। मां का कहना है कि उन्हें बेटे पर लगे आरोपों के विषय में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने रुंधे गले से अपनी लाचारी व्यक्त करते हुए कहा कि घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उनके पास बेटे की जमानत तक कराने के लिए पैसे नहीं हैं। फिलहाल, अलीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले की चर्चाएं तेज हो गई हैं।