फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ambulance crashes into tree; female patient dies, 5 injured including two sons.

Firozabad News: एंबुलेंस पेड़ से टकराई, महिला मरीज की मौत, दो बेटों समेत 5 घायल

Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ambulance crashes into tree; female patient dies, 5 injured including two sons.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में शुक्रवार रात वृद्ध महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के दो बेटों, पुत्रवधू और बेटी सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भिजवाया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



थाना फरिहा के ग्राम इटारी निवासी 62 वर्षीय नेकसी देवी पत्नी भंवर सिंह शुक्रवार की सुबह अपने घर के आंगन में अचानक पैर फिसलने से गिर गई थीं। शरीर में गंभीर चोट आने के कारण परिजन ने उन्हें उपचार के लिए फिरोजाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम तक तबीयत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। नेकसी देवी के पुत्र भूरे, कालीचरन, पुत्रवधू मधु और बेटी सुशीला देवी एक निजी एंबुलेंस बुक करके उन्हें वापस अपने गांव इटारी ले जा रहे थे। एंबुलेंस जैसे ही नारखी थाना क्षेत्र के गौंछ के बाग के निकट पहुंची, तभी पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे में नेकसी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस में सवार उनके दोनों बेटे भूरे व कालीचरन, पुत्रवधू मधु, बेटी सुशीला और एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना नारखी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और दूसरी एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन


परिजन ने लगाया चालक पर लापरवाही का आरोप

हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। मृतका के एक अन्य पुत्र राजू ने एंबुलेंस चालक पर बेहद लापरवाही और अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। राजू का कहना है कि अगर चालक ने रफ्तार धीमी रखी होती, तो आज उसकी मां जिंदा होती और पूरा परिवार अस्पताल में न पड़ा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि परिवार के सदस्यों और चालक सहित पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अरुण कुमार चौरसिया, टूंडला सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed