फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Amarnath Yatra: Pilgrims distressed over inability to secure reservations on trains from Tundla to Jammu.

अमरनाथ यात्रा : टूंडला से जम्मू जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण नहीं मिलने से श्रद्धालु परेशान

Sat, 04 Jul 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra: Pilgrims distressed over inability to secure reservations on trains from Tundla to Jammu.
टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालुसंवाद - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर जम्मू कश्मीर अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आरक्षण कराते श्रद्धालु संवाद
टूंडला। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन टूंडला और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को जम्मू जाने के लिए केवल तीन ट्रेनों (जम्मू मेल, टाटा-जम्मूतवी और ऊधमपुर सुपरफास्ट) पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। वर्तमान में इन सभी ट्रेनों में स्लीपर से लेकर प्रथम एसी तक ''नो रूम'' (सीटें पूरी तरह फुल) की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


जिन यात्रियों ने दो महीने पहले टिकट बुक करा लिए थे, वे आसानी से यात्रा कर पा रहे हैं, जबकि वर्तमान में आरक्षण कराने आ रहे श्रद्धालुओं को अगस्त महीने की वेटिंग मिल रही है। सीट कन्फर्म न होने की स्थिति में कई लोग बच्चों के साथ सामान्य कोच में सफर करने को मजबूर हैं। ट्रेन नंबर 20433 (जम्मू मेल) और 18101 (जम्मूतवी एक्सप्रेस) की लगभग सभी श्रेणियों में ''नो रूम'' है, जबकि ट्रेन नंबर 22431 (उधमपुर एक्सप्रेस) के इकॉनमी, द्वितीय और प्रथम एसी में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं को या तो सीट कन्फर्म होने का लंबा इंतजार करना होगा या फिर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed