{"_id":"58aee73c4f1c1b701cb23f09","slug":"amar-singh-nonsense-person-ram-gopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर सिंह नॉनसेंस व्यक्ति : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर सिंह नॉनसेंस व्यक्ति : रामगोपाल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रो. रामगोपाल यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि हर चरण के साथ सपा मजबूत हो रही है। चौथे चरण में मतदान की हर जिले से पार्टी के पक्ष में अच्छी खबर है। अमर सिंह के सवाल पर बोले, नाम न लें ऐसे नॉनसेंस व्यक्ति का। बोले, ऐसे व्यक्ति का नाम लेकर सवाल करने वाले की भी गरिमा खराब होती है। प्रो. रामगोपाल यादव प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे।
पत्रकारों से मुखातिब उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा हर चरण में मजबूत हो रही है। चौथे चरण में जिन जिलों में मतदान हुआ, वहां से पार्टी के पक्ष में अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईद, रमजान पर बिजली और दीवाली पर बिजली नहीं के सवाल पर प्रोफेसर ने कहा कि आप बताएं दीवाली पर बिजली नहीं दी क्या..? सरकार ने शहर से लेकर गांव तक बिजली बिना किसी भेदभाव के दी। इस दौरान उद्यमी देवी चरन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल बल्लू ने प्रो. रामगोपाल का स्वागत किया। एमएलसी अरविंद यादव, इटावा के चेयरमैन संटू गुप्ता, शिकोहाबाद से सपा प्रत्याशी संजय यादव, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।