फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Amar Singh Nonsense person: Ram Gopal

अमर सिंह नॉनसेंस व्यक्ति : रामगोपाल

Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Nonsense person: Ram Gopal
शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रो. रामगोपाल यादव।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि हर चरण के साथ सपा मजबूत हो रही है। चौथे चरण में मतदान की हर जिले से पार्टी के पक्ष में अच्छी खबर है। अमर सिंह के सवाल पर बोले, नाम न लें ऐसे नॉनसेंस व्यक्ति का। बोले, ऐसे व्यक्ति का नाम लेकर सवाल करने वाले की भी गरिमा खराब होती है। प्रो. रामगोपाल यादव प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से मुखातिब उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा हर चरण में मजबूत हो रही है। चौथे चरण में जिन जिलों में मतदान हुआ, वहां से पार्टी के पक्ष में अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईद, रमजान पर बिजली और दीवाली पर बिजली नहीं के सवाल पर प्रोफेसर ने कहा कि आप बताएं दीवाली पर बिजली नहीं दी क्या..? सरकार ने शहर से लेकर गांव तक बिजली बिना किसी भेदभाव के दी। इस दौरान उद्यमी देवी चरन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल बल्लू ने प्रो. रामगोपाल का स्वागत किया। एमएलसी अरविंद यादव, इटावा के चेयरमैन संटू गुप्ता, शिकोहाबाद से सपा प्रत्याशी संजय यादव, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed