फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aman, Ayush and Aditya won the race

फिरोजाबाद में खेल प्रतियोगिता: दौड़ में अमन, आयुष और आदित्य ने बाजी मारी

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Aman, Ayush and Aditya won the race
शिकोहाबाद। एसआरएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर में विभाजित की गई।
विज्ञापन

100 मीटर बालक वर्ग में अमन, आयुष, आशीष व धीरज, बालिका वर्ग में नंदिनी, प्रतीक्षा, अंशु व उमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में आयुष, आशीष, कृष्णा एवं बालिका वर्ग में प्रतीक्षा, कविता व वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में आदित्य, प्रांशु, कृष्णा एवं बालिका वर्ग में रितिका, कविता, वर्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में प्रांशु, दीपक एवं बालिका वर्ग में तान्या, मुक्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में आयुष एवं बालिका वर्ग में उमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट बालक वर्ग में दीपक एवं बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रियांशु, कृष्णा एवं बालिका वर्ग में तान्या, उमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरा रेस में अमन एवं दीपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेबी रेस में रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल पीके ढल (प्रशासनिक अधिकारी) 5 यूपी बटालियन एनसीसी, डॉ. अनिल यादव, सहायक प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा विभाग, एके डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद, संजय यादव द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए गए। रस्साकस्सी में गांधी हाउस ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षक अमन तोमर, ऋषिकांत, मंजेश, अनमोल, अंबिका, पिंकी और नीरेश ने योगदान दिया। स्कूल डायरेक्टर जयवीर सिंह तोमर एवं प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed