फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Altamash was becoming a hindrance in marrying his girlfriend

Firozabad News: प्रेमिका से विवाह करने पर बाधा बन रहा था अल्तमश

Wed, 20 Nov 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Altamash was becoming a hindrance in marrying his girlfriend
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार हत्या का मुख्य कारण था कि प्रेमिका से विवाह करने में मृतक अल्तमश बाधा बन रहा था। इसके अलावा हत्यारोपी की बहन से शादी करने की बात कहता था। शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई। रामगढ़ क्षेत्र के निवासी अल्तमश की हत्या बुधवार रात घर से बुलाकर ले जाने के बाद की गई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव नारखी क्षेत्र के शाहपुर में पड़ा मिला था। एसएसपी के निर्देशन में गठित तीन टीमों ने हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपियों में से मुख्य मोहल्ले का ही जीशान है। दूसरा नाबालिग है। जीशान मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम करता है। साथ ही शादी करना चाहता था, लेकिन अल्तमश युवती के परिजन से शिकायत करता था। साथ ही विवाह में बाधा बन रहा था। इतना ही नहीं जीशान की बहन से शादी करने की बात कहता था और उससे इशारेबाजी भी करता था। पुलिस टीम ने हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

---
पहले पिलाई थी बेहिसाब शराब
सीओ टूंडला अनिवेश सिंह ने बताया कि आरोपी जीशान ने पूछताछ के दौरान बताया कि अल्तमश को बुधवार रात सैलई चौराहे पर उसे बेहिसाब शराब पिलाई थी। फिर जब वह नशे में हो गया तो घर से छुरा लाकर उसे बाइक से शाहपुर ले गए थे। जहां सन्नाटे में ले जाकर उसकी गर्दन पर पैर रखकर गला काटा था। सिर को वह अपने साथ ले जा रहा था, लेकिन सामने से वाहन आता दिख गया तो वह सिर वहीं फेंक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed