फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Alleging rigging in Mayor elections, Youth Congress demonstrated

Firozabad News: मेयर चुनाव में धांधली का आरोप, यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Alleging rigging in Mayor elections, Youth Congress demonstrated
फिरोजाबाद। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बुधवार को यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नालबंद चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने चुनाव को रद्द करने और चुनाव अधिकारी को जेल भेजने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता बुधवार को नालबंद चौराहे पर एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि चंडीगढ़ के चुनाव में चुनाव अधिकारी ने सत्ताधारी दल भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का काम किया है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि कांग्रेस अन्याय को किसी कीमत इस रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर का चुनाव रद्द किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान वक़ार खालिक़, पार्षद नुरुल हूदा लाला राईन गांधी, शफात खान, हाजी नसीर अहमद, सुएब अंसारी, इमरान कुरैशी, मोहम्मद शुऐब, अमित पोरवाल, मुजीब अंसारी, जीशान खान, महोम्मद नाजिम, मोहम्मद इमरान, फुरकान अहमद, अशरफ अली, मोहम्मद शानु शामिल थे। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जानकारी होते ही पुलिस फोर्स भी सक्रिय हो गया। सीओ सिटी हिमांशु गौरव के साथ शहर के चारों थानों का पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed