{"_id":"4c3f4fc3d429df8e2d01ab4f19fd27b5","slug":"alleging-abuse-by-home-guards-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण का आरोप लगाकर होमगार्डों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषण का आरोप लगाकर होमगार्डों ने किया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक होमगार्डों ने अपने ही ड्यूटी अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। होमगार्डों ने ड्यूटी लगाने के बदले रुपये वसूलने का आरोप लगाया है।
तहसील पहुंचे होमगार्डों ने अपने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह कंपनी नंबर-5 में ड्यूटी कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगी है। बावजूद इसके जानबूझकर उनकी परीक्षा ड्यूटी शिकोहाबाद थाने में लगाई गई है, जबकि सभी होमगार्ड देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। शिकोहाबाद आने जाने में ही साठ रुपये खर्च हो जाते हैं। जबकि उन्हें मात्र 225 रुपये के हिसाब से दैनिक भत्ता मिलता है। ड्यूटी भी क्रम संख्या के हिसाब से न लगाकर काट-काटकर लगाई जा रही है। होमगार्डों का आरोप है कि ड्यूटी में फेरबदल करने के बदले पांच-पांच सौ रुपये सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। सभी ने लिपिक शैलेंद्र व वीओ शिवेंद्र सिंह पर शोषण का आरोप लगाया। सीडीओ ने मामले की जांच सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश को सौंपते हुए होमगार्डों को न्याय दिलाने की बात कही है। शिकायत करने वालों में होमगार्ड कप्तान सिंह, सेवाराम, लोकेंद्र कुमार वीरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, दलवीर सिंह, हरिश्चंद्र, नेत्रपाल, प्रमोद कुमार, नत्थीलाल, देवेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, बंगाली बाबू, सियाराम एवरन सिंह, बलवीर सिंह, सतीश कुमार आदि प्रमुख हैं।
फोटो-तहसील दिवस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे होमगार्ड।