{"_id":"69b698a124f3b8c73908983e","slug":"allegation-husband-forcibly-pushed-her-into-the-room-to-have-sex-with-aunts-son-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-169995-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : पति ने बुआ के बेटे से संबंध बनाने के लिए जबरन कमरे में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : पति ने बुआ के बेटे से संबंध बनाने के लिए जबरन कमरे में धकेला
Sun, 15 Mar 2026 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- न्यायालय के आदेश पर आरोपी पति और बुआ के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने अपने बुआ के बेटे से संबंध बनाने के लिए कमरे में धकेल दिया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो बेटी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस एवं मोहल्ले के लोगों के पहुंचने के कारण उसकी इज्जत बच सकी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति, बुआ के बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर जांच प्रारंभ कर दी है।
पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी उसकी वर्ष 2014 में (14 वर्ष) की उम्र में थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कर दी थी। शादी के बाद से पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि गलत काम करने का दबाव बनाता था। इस दौरान उसने तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने कहा 27 दिसंबर 2025 की शाम करीब सात बजे उसका पति अपने बुआ के बेटे को लेकर घर आया था। पीड़िता का आरोप है कि पति ने पहले उसे पीटा और फिर कमरे में धकेलकर बुआ के बेटे से संबंध बनाने का दबाव बनाया। बुआ के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लेकिन बेटी ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस के साथ मोहल्ले के लोगों के आ जाने से उसकी इज्जत बच गई। पीड़िता ने थाना पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।