फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akhilesh Yadav said in Firozabad youth unemployed in BJP government while policeman income increased

भाजपा पर अखिलेश का तंज: प्रदेश में युवा बेरोजगार, पुलिसकर्मियों की बढ़ गई आय, उद्योगपतियों का हो रहा हित

Sun, 02 Apr 2023 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 07:10 PM IST
सार

फिरोजाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में युवा बेरोजगार है लेकिन पुलिसकर्मियोंं की आय बढ़ गई है। आलू किसान बर्बाद हो गया, लेकिन उद्योगपतियों का हित हो रहा है।  

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said in Firozabad youth unemployed in BJP government while policeman income increased
फिरोजाबाद में अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बेरोजगारी को समाप्त करने का भाजपा ने कोई काम नहीं किया। कहा कि अपने झूठ को सच साबित कराने के लिए भाजपा ने अमेरिका की कंपनी को 200 करोड़ रुपये दिए हैं। 

विज्ञापन

बड़े उद्योगपतियों एवं कारोबारियों की हितैषी सरकार

सपा अध्यक्ष रविवार को शिकोहाबाद के मेला वाला बाग स्थित नेहा गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां वह वीरेंद्र सिंह के पुत्र की शादी समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताया। कहा कि भाजपा बड़े उद्योगपतियों एवं कारोबारियों की हितैषी है। उसका हर फैसला उद्यमियों के हित वाला होता है। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की बढ़ गई आय 

कहा कि भाजपा ने एक उद्योगपति को इतना बढ़ाया कि वह भाग गया। किसानों के गेहूं की खरीद होने वाली है। लेकिन, सरकार का कोई इंतजाम नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी की आय दोगुना नहीं हुई। पुलिसकर्मियों की आय बढ़ी है। भाजपा सरकार में कोई न्याय नहीं मिल सकता है। बारिश और ओलावृष्टि में किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने आलू किसानों की नहीं की मदद

कहा कि आलू किसान बर्बाद हो गया है। लेकिन, ये सरकार किसान की कोई मदद नहीं कर पाई। भाजपा ने आम लोगों के हाथ में झाड़ू पकड़ा दी है, लेकिन फिर भी गंदगी के ढेर लगे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, डॉ. पीएस यादव, आदर्श यादव धन्नू, वीरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed