{"_id":"660f027c25b2a2f66a003a14","slug":"ak-college-won-the-final-of-divisional-kabaddi-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-121747-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एके कॉलेज ने जीता मंडलीय कबड्डी का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एके कॉलेज ने जीता मंडलीय कबड्डी का फाइनल
Fri, 05 Apr 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसआरके महाविद्यालय में खेल महोत्सव का समारोह पूर्वक समापन हुआ। खेल महोत्सव के अंतिम दिन मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई जिलों के कॉलेजों से टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला एके कॉलेज शिकोहाबाद व सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा के मध्य खेला गया। इसमें एके कॉलेज ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि के लक्ष्मीबाई नेशनल विवि ऑफ फिजीकल एजूकेशन ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रो. विवेक पांडेय ने कहा इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलपति प्रो.गुरुदता घई ने कहा कि युवा प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेलों से तन एवं मन स्वस्थ रहता है। प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार सीरौठिया ने कहा एसआरके कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।
आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज, बीएसए कॉलेज, आईओपी कॉलेज, एसआरके महाविद्यालय, सीएल जैन कॉलेज, नवाब सिंह डिग्री कॉलेज सहित एलआर डिग्री कॉलेज, एके कॉलेज, पालीवाल कॉलेज, एफएस विश्वविद्यालय एसीएमटी कॉलेज तथा नेशनल पीजी कॉलेज की टामों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच सेंट जॉन्स कॉलेज एवं एके कॉलेज शिकोहाबाद के मध्य खेला गया। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
अन्य अतिथियों में ग्वालियर से प्रो. अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. लखविंदर सिंह, सेन्ट जॉन्स कॉलेज आगरा प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह, आरबीएस कॉलेज प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, बीडी जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य प्रो.वंदना अग्रवाल, बीएसए कॉलेज मथुरा के प्राचार्य प्रो. ललित मोहन शर्मा, पालीवाल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खेल महोत्सव में इनका रहा सहयोग
संयोजक प्रो. एबी चौबे, प्रो. अमर प्रकाश, डॉ. संजीव मोहन शर्मा, डॉ. उदारता, पंकज भारद्वाज, सुखवीर सिंह, सुबोध कुमार, व्योमेश यादव, कृष्णदेव. डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह सिकरवार, रितु शर्मा, डॉ. वन्दना सिंह, नित्य प्रकाश सिंह, डॉ. शैलेंद्र चौहान एवं सीएलजैन कॉलेज क्रीडाधिकारी डॉ. मुकेश चौधरी का सहयोग रहा।