फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Air quality will improve, there will be no long exercise

सुधरेगी हवा की गुणवत्ता, नहीं होगी लंबी कवायद

Sun, 13 Jun 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Air quality will improve, there will be no long exercise
फिरोजाबाद। कांच चूड़ी कारखानों की चिमनियों और वाहनों से निकलने वाले धुएं के साथ ही सुहागनगरी की हवा को खराब कर रहे कारकों की रोकथाम के लिए अब कड़ी कवायद होगी। जिम्मेदार विभागों को वार्षिक कार्ययोजना की जगह तिमाही योजना बनाकर हवा में घुलनशील तत्वों की पहचान और निराकरण कराना होगा। इस पूरी कवायद पर एनजीटी की नजर रहेगी।
विज्ञापन

टीटीजेड में वायु गुणवत्ता सुधार को वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाती थी। हालांकि उसके परिणाम जल्द सामने नहीं आ पाते थे। इस कारण वायु गुणवत्ता को हानि पहुंचाने वाले कारकों पर अकुंश नहीं लग पा रहा था। ऐसे में अब तीन-तीन माह की कार्ययोजना बनाकर वायु प्रदूषण की रोकथाम की जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से एनजीटी को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
विज्ञापन

इन विभागों पर वायु गुणवत्ता सुधार का दायित्व-
- संभागीय परिवहन विभाग, वन विभाग, नगर निगम, यातायात पुलिस, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, पंचायतीराज, स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्ययोजनाओं की मॉनीटरिंग व रिपोर्ट संकलन का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु मॉनिटिरिंग केंद्र की रिपोर्ट 30 मई तक
- तिलक नगर केंद्र पर 276 आरएसपीएम
- स्टेशन रोड केंद्र पर 290 आरएसपीएम
- सीडीजीआई जलेसर केंद्र पर 286 आरएसपीएम
हवा है जहरीली
वायु में घुलनशील हानिकारक तत्वों में शुमार आरएसपीएम की मात्रा सामान्य अनुपात 150 से लेकर 180 आरएसपीएम के बीच होना चाहिए। हालांकि फिरोजाबाद में लगे तीन वायु मॉनिटिरिंग केंद्र पर इसके आंकड़े बेहद खराब है।

कार्ययोजनाओं पर सख्ती से अनुपालन कराने की तैयारी-
वायु गुणवत्ता सुधार के लिए हो रहे प्रयासों अथवा कार्ययोजना का अब सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास धरातल पर दिखेंगे। वायु गुणवत्ता से जुड़ी कार्ययोजना मार्च में एनजीटी को भेजी थी। सभी विभागों को अब आगामी तिमाही के लिये कार्य योजना बनाने को पत्र लिखे हैं।
डॉ. मनोज कुमार चौरसिया
क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed