फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Air pollution will be removed by sprinkling water with sprinklers.

Firozabad News: स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कर दूर किया जाएगा हवा का प्रदूषण

Sun, 29 Oct 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Air pollution will be removed by sprinkling water with sprinklers.
फिरोजाबाद। सुहागनगरी की हवा में घुल रहे धूल व कार्बन कणों की रोकथाम को नगर निगम ने शनिवार से शहर की प्रमुख सड़कों व हॉटस्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव शुरू कराया। शहर में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। शनिवार को भी शहर की हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 145 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसमें सर्वाधिक मात्रा पीएम-2.5 (धूल व कार्बन के सूक्ष्म कण) की मात्रा (लगभग 134 माइक्रो मिलीग्राम) खासी है। वहीं हवा में घुल कर रहे हानिकारक धूल व कार्बन तत्वों की रोकथाम को नगर निगम द्वारा जरूरी प्रयास शुरू किए गए हैं। शनिवार को निगम द्वारा अत्याधिक धूल वाले हॉट स्पॉट एरिया जलेसर रोड, स्टेशन रोड, ककरऊ कोठी एवं आसफाबाद क्षेत्र में स्प्रिंकलर मशीन द्वारा पानी का छिड़काव कराया गया। एक्सईएन जलकल तारकेश्वर पांडेय के अनुसार शहर क्षेत्र में कच्ची सड़क पटरी व मुख्य सड़कों पर पानी के छिड़काव के जरिए धूल के कणों पर अंकुश लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed