{"_id":"646bb21db202c694620a2be7","slug":"ahir-regiment-should-be-formed-in-the-army-firozabad-news-c-25-1-166704-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सेना में बनाई जाए अहीर रेजिमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सेना में बनाई जाए अहीर रेजिमेंट
Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 22 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। अखिल भारतीय यादव महासभा की एक बैठक राजा ताल पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री डीपी यादव का स्वागत किया गया। बैठक में अहीर रेजिमेंट की मांग सरकार तक पहुंचाने की मांग की। पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा के समाज की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। ईश्वर ने जो कुछ भी हमें दिया है। हमें उसमें से अपने से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को मदद स्वरूप देना चाहिए। इसी अवसर पर पूरे समाज को एकत्रित करते हुए यादव महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा यादव समाज एक शक्तिशाली समाज है। इतिहास गवाह रहा है कि यादवों ने हर मौके पर अपनी बहादुरी का प्रमाण दिया है। रेजांगला यादवों की शहादत को कभी नहीं भुला पाएगा। यादव समाज अहीर रेजिमेंट की मांग करता आया है, आज भी कर रहा है।
अहीर रेजिमेंट अहीरों का हक है उनके द्वारा देश की रक्षा करते हुए किए बलिदान की कहानी को बयां करता है इसलिए आज पूरे देश का यादव अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहा है। फिरोजाबाद में आगरा, मथुरा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि से पधारे हुए तमाम यादवों ने मांग का समर्थन किया। इस अवसर पर दलवीर सिंह यादव, अनवर सिंह यादव, पूर्व जिला जज शिव सिंह यादव, डा अवधेश यादव, अंशु यादव आदि उपस्थित रहे।